प्रदेश संयोजक बनने पर के. एल. अरोड़ा का किया सम्मान

प्रदेश संयोजक बनने पर के. एल. अरोड़ा का किया सम्मान
  • सहारनपुर में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का स्वागत करते सोसायटी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक के. एल. अरोड़ा को भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

संस्था के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने संस्थापक के. एल. अरोड़ा का बुके भेंटकर तथा शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की स्थापना कर वरिष्ठ नागरिकों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा जिससे उन्हें सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू की जाने वाली समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में कार्य करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों के हितों को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा और शीघ्र ही केंद्र सरकार द्वारा समस्त वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराने का प्रयास भी किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष डा. के. के. खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा के. एल. अरोड़ा को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसका लाभ सहारनपुर की तरह पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। सहारनपुर मंडल संयोजक आर. के. जैन ने कहा कि संस्था के. एल. अरोड़ा के नेतृत्व में सहारनपुर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को अपने परिवार में शामिल करेगी। महासचिव सुरेंद्र लूथरा ने सभी सदस्यों से अपील की कि अपने-अपने जानकार वरिष्ठ नागरिकों को संस्था का सदस्य बनाएं। आने वाले माह में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर संस्था का सदस्य बनाया जाएगा और नए सदस्य के लिए सदस्यता शुल्क में भी कटौती की जाएगी।

कार्यक्रम को कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रेमनाथ छोकरा, स. गुरदीप सिंह बावेजा, सी. पी. छाबड़ा, श्रीमती अनुपमा महाजन, रंजन गुप्ता, सुरेश ग्रोवर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान विजय अरोड़ा, कैप्टन टी. एस. चन्नी, जी. एल. जसूजा, बलबीर छाबड़ा, के. एल. डाबड़ा, सुभाष चंद, सम्पूर्ण सिंह, हरीश आहुजा, यशपाल मलिक, श्रीमती सरोज गोयल, श्रीमती सुमन बाला गुप्ता, वाई. के. गुप्ता, अनिल तलुजा, सुरेंद्र अरोड़ा, विनय राय अग्रवाल, सी. के. जैन, वीरेंद्र बहल आदि सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।