• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; दिल्ली की सीमाओं पर हुई बैरिकेडिंग

  • August 22, 2022
जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; दिल्ली की सीमाओं पर हुई बैरिकेडिंग
  • Kisan Mahapanchayat किसानों के राजधानी में प्रवेश करने वाली सभी सीमाओं पर दिल्ली पुलिस मुस्तैद है। कई सीमाओं पर तो बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। कल जंतर-मंतर जा रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत को भी पुलिस ने रोक लिया था।

नई दिल्ली : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर आज जंतर-मंतर पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजधानी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद किसान संगठन इसके आयोजन पर अड़े हुए हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी बोर्डर पर बैरिकेडिंग तक कर दी है। शनिवार रात और रविवार दिन में किसानों के कुछ समूहों ने बार्डर पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जंतर-मंतर पर जा रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत और उनके समर्थकों को भी गाजीपुर बार्डर पार करते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद गाजीपुर बार्डर पर उत्तर प्रदेश की सीमा में उन्हें छोड़ दिया गया।

कई किसान दिल्ली में हो चुके दाखिल

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो कुछ किसान और किसान नेता पहले ही दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं। कई किसान गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर रुके हुए हैं। हालांकि इन किसानों को जंतर-मंतर जाने की अनुमति होगी, लेकिन पुलिस का कहना है कि तय सीमा से अधिक किसानों को वहां एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार किसानों का रुख स्पष्ट नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रविवार रात तक कोई साफ निर्देश नहीं आया था।

 

jagran

जंतर-मंतर के पास रह सकती है जाम जैसी स्थिति

महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर के आसपास के इलाके में सड़कों पर वाहनों का अधिक दबाव रह सकता है। पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरीकेडिंग के कारण यातायात जाम भी लग सकता है। किसान टीकरी, सिंघू, गाजीपुर, गुरुग्राम और झज्जर समेत अन्य सीमाओं से दिल्ली आ सकते हैं। इसके चलते लोगों को बोर्डर क्षेत्रों से बजकर जाने की सलाह दी गई है।

इन मार्गों से बचने की सलाह

  • कनाट प्लेस आउटर सर्किल
  • संसद मार्ग
  • अशोक रोड
  • जनपथ
  • विंडसर प्लेस
  • टालस्टाय मार्ग
  • बाब खड़क सिंह मार्ग
  • पंत मार्ग

पुलिस अपराधी की तरह थाने ले गईः टिकैत

हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस अपराधी की तरह उन्हें थाने ले गई। ऐसा लग रहा है कि किसानों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित है। रोजगार सम्मेलन के लिए बहुत से लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका साथ देने पर पुलिस ने उन्हें गुनहगार बना दिया। सोमवार को जंतर-मंतर पर किसान संगठनों की महापंचायत में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें महापंचायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

  • March 26, 2026
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों? March 26, 2026
  • रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो… March 26, 2026
  • बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा March 26, 2026
  • ‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार March 26, 2026
  • 10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा March 26, 2026
  • सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’ March 26, 2026
  • दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी March 26, 2026
  • 30 साल पुराने फर्जी मतदान और मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, दो साल की हुई थी सजा March 26, 2026
  • ‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला March 26, 2026
  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez