काले कानून वापस लेने तक संघर्ष जारी रखेंगे किसान: बेदी

काले कानून वापस लेने तक संघर्ष जारी रखेंगे किसान: बेदी
  • सहारनपुर में किसानों की महापंचायत को सम्बोधित करते भाकियू बेदी के अध्यक्ष राहुल बेदी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है तथा किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी गांव रसूलपुर पापड़ेकी में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह एकजुटता के साथ तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखें ताकि केंद्र सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लडऩे का काम कर रही है तथा किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीडऩ व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीडऩे करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया जाएगा।

महापंचायत को महासचिव कारी नौशाद राव ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान आलिम मलिक, राजेश कश्यप, वसीम, सलीम राणा, विजेंद्र शर्मा, इमरान, हारून, सद्दाम, नौमान, अश्विनी, नदीम राणा आदि मौजूद रहे।