• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Kisan Andolan: राकेश टिकैत के एलान से UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका

  • September 6, 2021
Kisan Andolan: राकेश टिकैत के एलान से UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका
  • किसान महापंचायत के दौरान किसानों के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमने शपथ ली है कि मरते दम तक हम धरनास्थल से हटेंगे नहीं। भले ही वहां पर हमारी कब्र ही क्यों न बना दी जाए लेकिन हम वहां से हटेंगे नहीं।

नई दिल्ली । तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत ने जो एलान किया है, उसके मुताबिक, आने वाले समय में भी टीकरी, सिंघु, शाहजहांपुर और गाजीपुर बार्डर पर इसी तरह रास्ता रोक कर किसान धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बने गतिरोध के चलते फिलहाल समस्या का निदान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। राकेश टिकैत के ताजा एलान से यह तय हो गया है कि आने वाले समय में भी एनसीआर में रहने वाले यूपी, हरियाणा और दिल्ली के लोगों की आवागमन की मुसीबत बरकरार रहेगी। दरअसल, किसान महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमने शपथ ली है कि मरते दम तक हम धरनास्थल से हटेंगे नहीं। भले ही वहां पर हमारी कब्र ही क्यों न बना दी जाए। गौरतलब है कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर करीब 9 महीने से धरना दे हैं। कुल मिलाकर किसानों का धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

9 महीने से दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते हैं बंद

गौरतलब है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 नवंबर से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लोग काफी परेशान हैं। टीकरी और सिंघु बार्डर पर किसानों ने कई रास्ते रोक दिए हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित है। सैकड़ों लोगों के रोजगार छिन चुके हैं।

27 सितंबर को भारत बंद होगा

वहीं, मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसानों की महापंचायत में तय हुआ है कि  किसानों का भारत बंद  27 सितंबर को होगा। महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा है कि 9 महीने से किसान दिल्ली बार्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।  ऐसे में हमारा दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर धरना प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा।

रास्ता खोलने की मांग, करेंगे प्रदर्शन

वहीं, हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बार्डर को एक तरफ से खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के सदस्यों ने रविवार को टीडीआइ किंग्सबरी के पास नांगल रोड पर पंचायत की। इसमें करीब 15 गांव के लोग सहित टीडीआइ, ट्यूलिप, मैक्स हाइट्स, इंडस्टियल एरिया के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने कहा कि अब पूरा क्षेत्र एक तरफ का रास्ता खोलो अभियान से जुड़ रहा है।

रास्ता बंद होने से बर्बादी की कगार पर कई क्षेत्र

नांदल पंचायत के तीन फैसले बताते हुए कहा कि अब इस अभियान को तेज गति देने के लिए हर गांव में समिति का गठन किया जाएगा और 15 दिन बाद एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग कुंडली बार्डर को एक तरफ से खोलवाने के लिए संगठित होकर अब आवाज उठा रहे हैं। नौ महीने से हाईवे बंद होने के कारण क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर है। इससे क्षेत्रीय लोग भी परेशान हैं।

किसानों के आंदोलन से महिलाओं नहीं समझती खुद को सुरक्षित

पंचायत में पहली बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ के भाग लिया और रास्ता खुलवाने का जोरदार समर्थन किया। पंचायत में जयश्री ने कहा कि शाम के समय कामकाजी महिलाएं हाईवे से घरों तक जाने में भी पूरी तरफ सुरक्षित नहीं समझतीं।

कथित आंदोलनकारियों का होगा बहिष्कार

गांव सेरसा के मोनू प्रधान ने कहा कि आंदोलन से उनका कोई लेना-देना नहीं है, परंतु जो लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बार्डर को आंदोलन के नाम पर बंद करने का समर्थन कर रहे हैं, उनकी पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों का सभी गांव पूर्ण बहिष्कार करेंगे, चाहे वह किसी भी पद पर हो।

बगैर टिकट के देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की कोच में चढ़े किसान

वहीं, इससे पहले मुजफ्फरनगर महापंचायत में जाने के लिए रविवार सुबह करीब 150 किसान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बगैर टिकट के देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के कई कोच में चढ़ गए। उन्हें ट्रेन से उतारने की कोशिश करने पर वे हंगामा करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने हंगामा किया। इस वजह से इस ट्रेन के परिचालन में भी विलंब हुआ और एक घंटा 20 मिनट की देरी से स्टेशन से रवाना हो पाई। इस वजह से दूसरे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये किसान पंजाब से किसी ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है और सुबह करीब 8:.45 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचती है। इसलिए सभी किसान इस ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन के कर्मचारियों ने उन्हें उतरने की कोशिश की तो वे हंगामा करने लगे।

मामले की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर समेत रेलवे के कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर भी किसान ट्रेन से उतने को तैयार नहीं थे। लिहाजा बाद में जीआरपी व आरपीएफ को बुलाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और उन्हें एक अलग कोच में बैठाया गया। इसके बाद 8.05 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

 


Post navigation

Prev
Next
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez