मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी का प्रसाद वितरित
- सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का स्वागत करते विहिम के पदाधिकारी।
सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर भगवान श्रीराम व शिव को खिचड़ी का भोग लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक ओमवीर सिंह महाराज के नेतृत्व में मकर संक्रांति का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम व भगवान शिव को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान विकास खंड के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व समाजसेवी विजयपाल सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इससे सर्दी के मौसम में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए इस तरह के पर्वों में युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए।
कार्यक्रम को विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश मंत्री आशा सब्बरवाल, गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. सतीश कुमारी व नगर निगम के पार्षद सुलेक चंद ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह का विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष अश्विनी सैनी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुज शर्मा सहित विहिप के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
