नगर मे खाटु श्याम संकीर्तन महोत्सव 24 अप्रैल को आयोजित होगा
नकुड 22 अप्रेल इंद्रेश । नगर में श्री श्याम दीवाना सेवा मंडल द्वारा चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव चैबिस अप्रेल को मनाया जायेगा।
श्री श्याम दीवाना सेवा मंडल समिति के सदस्यो ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि यह वार्षिक संकीर्तन महोत्सव केएलजीएम इटर कालेज मे आयोजित होगा। जिसम श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जायेगा। मंडल समिति ने महात्सव की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार संकीर्तन मे वृंदावन, दिल्ली व सहारनपुर के कलाकार महोत्सव मे श्री श्याम बाबा के भजनो के द्वारा गुणगान करेगे।
मंडल समिति ने बताया कि शाम को श्याम बाबा की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। गौरतलब है कि मंडल समिति प्रत्येक वर्ष नगर में संकीर्तन महोत्सव को आयोजन करती है।