हारे का सहारा हैं खाटू श्याम: कालेंद्रानंद

हारे का सहारा हैं खाटू श्याम: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में श्री खाटूश्याम शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुगण।

सहारनपुर। स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम हारे का सहारा हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज यहां राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम छवि शीश स्थापना उपलक्ष में आयोजित कार्यम में श्रद्धालुओं को ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्री खाटू श्याम जी की आराधना करने से मनुष्य के सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें खाटू श्याम जी देव रथ पर दिव्य रूप में खाटू श्याम जी का भव्य दरबार शोभा यात्रा मार्ग में जनमानस के मन को स्तंभित और आकर्षित कर रहा था और सभी लोग बाबा के चरणों में नतमस्तक हो रहे थे। शोभायात्रा में बैंड की मधुर धुनों से वातावरण भक्ति मय बना हुआ था। 151 श्याम ध्वज श्याम बाबा का निशान लेकर चल रहे थे और 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा से आगे धर्म ध्वजा और उसके पीछे गणेश जी महाराज गजरथ पर सवार होकर चल रहे थे। खाटू श्याम जी की मंगल कलश शोभायात्रा राधा विहार मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई और विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर खाटू श्याम की प्रतिमा को स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के साथ में साध्वी पूर्णिमा एवं बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के मुख्य सेवादारी अनंत विहारी गोस्वामी जी के द्वारा स्थापना की गई।

इस दौरान खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया और महा भोग अर्पण कर श्याम बाबा की आरती उतारी गई। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुण स्वामी, महेर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी काम्बोज, मांगेराम, कंचन, दीवान, संजय मित्तल, सनी काम्बोज, आशीष काम्बोज, भरत शर्मा, शंकर सैनी, सागर गुप्ता, रजत शर्मा, वर्षा, किरण, बबली, बबीता, विभा, संगीता, प्रभा, राजबाला आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।