केशव मौर्य का बड़ा दावा, बताया 2027 में कितनी सीटें जीतेगी BJP? UCC पर भी दिया बयान

केशव मौर्य का बड़ा दावा, बताया 2027 में कितनी सीटें जीतेगी BJP? UCC पर भी दिया बयान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को गाजियाबाद पहुंचे. यहां राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कश्यप निषाद सम्मेलन रखा था. इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “2027 में यूपी में 327 सीट आएंगी. साथ ही बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि 4 में दीदी गई और यूसीसी अगर उत्तराखंड और गुजरात में लागू हुआ है तो इंतजार कीजिए पूरे देश में लागू होगा.”

इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अंदाज में समाजवादी पार्टी और कहिलेश यादव पर भी निशाना साधा. वहीं सपा और कांग्रेस को संविधान विरोधी बताया. उनके विपक्ष को लेकर तेवर बेहद सख्त रहे.

पूरे देश में यूसीसी लागू होने का दावा

पत्रकारों के उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उत्तराखंड और गुजरात में लागू हो चुका है, इंतजार कीजिए पूरे देश में लागू होगा.” उनका साफ़ इशारा था कि बीजेपी सरकार इसको लेकर गंभीर है और इसे पूरे देश में लागू कर सकती है. जबकि विपक्ष के कई राज्यों में इसे मानने से इंकार कर दिया गया है और विरोध भी काफी हो रहा है. विपक्ष ने इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बताया है. जबकि बीजेपी के साथ ही संघ इसके समर्थन में हमेशा से रहा है.

सपा कांग्रेस पर हमला

इसके अलावा अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में जो उन्होंने झूठ बोलकर गुब्बारा भरा था वह हवा निकल गई है. उन्होंने झूठ बोला था कि भाजपा संविधान खत्म करेगी कांग्रेस और सपा संविधान की हत्यारी पार्टी है. इसीलिए संविधान और बाबा साहब की बात यह ना करें. यह संविधान का माखौल उड़ाते हैं. भारतीय जनता पार्टी संविधान का सदैव सम्मान करती है बीजेपी जो कहती है वह करती है.

यहां बता दें कि अखिलेश यादव के पीडीए समीकरण के लिहाज से बीजेपी आज हर जिले में निषाद समाज को देखते हुए कार्य्रकम आयोजित कर रही है. जिसमें स्थानीय विधायकों के साथ-साथ पार्टी लीडर भी पहुंच रहे हैं.


Leave a Reply