किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जायेंगा – सुरेश राणा

- प्रदेश सरकार ने पिछले 4 साल में गन्ना किसानों का 1.45 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री
सहारनपुर [24CN]। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री श्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में पलायन रूका है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के कार्य देश में रोल मॉडल के रूप में अपनाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के किसानों की रीढ़ को तोड़ते हुए 21 चीनी मिलों को सस्ते दामों पर बेचने का काम किया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने पुरानी चीनी मिलों को संचालित करने के साथ ही कई स्थानों पर नई चीनी मिल लगाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में गन्ना किसानों का एक लाख 45 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़कों से जोड़ा गया है। सरकार ने अपराधियों को उनके सही ठिकाने पर भेजने का काम किया है।
श्री सुरेश राणा में आज यहां सर्किट हाऊस सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद सहारनपुर में पूर्व की सरकारों में सड़कें पूरी तरह से बद्दतर थी। यहां के निवासियोें ने दिल्ली जाने का रास्ता वाया हरियाणा राज्य से होकर जाते थे। लेकिन योगी जी की सरकार ने प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी की नीतियों में देशभर के किसानों ने विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है।
गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री ंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कैराना आगमन पर 11 साल की बच्ची ने बेखौफ कहा कि जब योगी है तो डर कैसा। उन्होंने कहा कि यह विश्वास की प्रकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि अपहरण को उद्योग बना दिया गया था। किसानों को खेतों में काम करते हुए डर लगता था। कैसे बेटियों को स्कूल जाने से डर लगता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नई मिशाल बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है।
श्री सुरेश राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 8 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गन्ना भुगतान में तेजी लाई गयी है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लकड़ी उद्योग नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर विकास किया है। उन्होंने कहा कि यहां की पुरानी मांग को पूरा करते हुए विश्वविद्यालय की शीध्र स्थापना की जायेंगी। सरकार ने हर तर चौतरफा विकास किया है। आम जनता से सीधे जुड़ कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया है।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र सिंह निम, पूर्व विधायक श्री राजीव गुम्बर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।