JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
KC Tyagi

जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने पार्टी से किनारा कर लिया है. मंगलवार (17 मार्च, 2026) को खुद ही पत्र जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों जेडीयू से वे अलग हो रहे हैं.

पीटीआई से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा, “50 वर्ष हम साथ रहे हैं… इस बार जब पार्टी का सदस्यता अभियान चला है तो उसमें मैंने अपनी मेंबरशिप रिन्यू नहीं कराई… लेकिन रिश्ते ज्यों के त्यों हैं.”

 

केसी त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 22 मार्च को मैं अपने साथियों और शुभचिंतकों के साथ दिल्ली के मावलंकर हॉल में मिलने वाला हूं. आगे की घोषणा उसी दिन करेंगे. केसी त्यागी ने कहा, “रिश्ता बिगड़ा नहीं है कुछ भी… असल में समाजवादी आंदोलन के अंतिम नेता नीतीश कुमार बचे थे. अब बिहार की राजनीति से दिल्ली आ रहे हैं. फिर जो पुराने साथी थे उनकी संख्या कम हो गई है… मेरी उस तरह की सकारात्मक और सक्रिय भूमिका वहां (जेडीयू) कम बची है. अब मैं यूपी में भी खुद को एक्टिव करना चाहता हूं.”

त्यागी ने कहा, “जय प्रकाश जी के आंदोलन में फिर जनता पार्टी लोकदल में फिर कर्पुरी जी के नेतृत्व में हमने साथ राजनीति की. मैंने इस्तीफा नहीं दिया है मैंने पार्टी की सदस्यता के अभियान में हिस्सा नहीं लिया है…”

नीतीश कुमार के लिए कर चुके हैं भारत रत्न की मांग

बता दें कि केसी त्यागी जेडीयू में लंबे समय से रहे थे. अभी कुछ महीने पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने उस वक्त साफ कहा था कि केसी त्यागी जेडीयू में हैं भी या नहीं, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पता नहीं है. अब एक तरह से केसी त्यागी ने अलग राह पकड़ ली है.


Leave a Reply