आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश में बनेगी गठबंधन सरकार: कश्यप

आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश में बनेगी गठबंधन सरकार: कश्यप
  • सहारनपुर में लखनऊ रैली में भाग लेकर लौटे निषाद पार्टी के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व निषाद पार्टी की लखनऊ में आयोजित भाजपा सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली में उमड़ी भीड़ से साबित हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तथा कश्यप समाज को आरक्षण देने का काम करेगी।

लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित भाजपा सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली में भाग लेकर सहारनपुर लौटे निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल कश्यप ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल कश्यप समाज को आगे बढ़ाने का काम करेगा, निषाद समाज उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी ने अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए ही भाजपा के साथ गठबंधन करने काम किया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बने तथा कश्यप समाज के लोगों को उनके अधिकार हासिल हो सकें। इस दौरान वंश कश्यप, कमल कश्यप, धर्मवीर कश्यप, माधोसिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।