राजा हिर्णाकश्यप पर टिप्पणी से नाराज कश्यप समाज, सीएम से माफी की मांग

राजा हिर्णाकश्यप पर टिप्पणी से नाराज कश्यप समाज, सीएम से माफी की मांग
  • सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते सामाजिक न्याय पार्टी के पदाधिकारी।

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में राजा हिर्णाकश्यप के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर कश्यप समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में सामाजिक न्याय पार्टी के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप ने किया। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि कश्यप के पुत्र राजा हिर्णाकश्यप के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे कश्यप समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर समाज में काफी आक्रोश है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से कश्यप समाज से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो 27 मार्च को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान लाल सिंह मेघवाल, मास्टर इलम सिंह कश्यप, शुभम कश्यप, सुनील कुमार कश्यप सहित कश्यप समाज के कई लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply