श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
  • सहारनपुर में करवाचौथ पर कथा का श्रवण करती सुहागिन महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संस्कृति में पति की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवाचौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जल व्रत रखकर श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं द्वारा मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपने बुजुर्गों को बायना देकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व का विशेष महत्व है। करवाचौथ पर्व पर आज सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जल व्रत रखकर व सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ पर्व की कथा का श्रवण किया। शाम के समय सुहागिन महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर मां पार्वती की आराधना कर अपने पति परमेश्वर के दीर्घायु जीवन के साथ-साथ अखंड सुहाग की कामना की। तत्पश्चात व्रती महिलाओं द्वारा अपने बुजुर्गों को बायना देकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। रात्रि में आसमान में निकले चांद को अध्र्य देकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के छलनी में पति दर्शन कर व्रत का परायण किया।