किसानों का अभिशाप भाजपा सरकार को करेगा बर्बाद – कार्तिकेय राणा

किसानों का अभिशाप भाजपा सरकार को करेगा बर्बाद – कार्तिकेय राणा
  • सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते कार्तिकेय राणा।

देवबंद [24CN]। सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की हत्यारी है। किसानों का अभिशाप 2022 में इस सरकार को लगेगा। सपा शासन में किसानों की बेहतरी के लिए विकास कार्य किए गए थे।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक पैलेस में समाजवादी के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्तिकेय राणा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। लखीमपुर खीरी में बेगुनाह किसानों की हत्या भाजपा सरकार का क्रूर चेहरा दर्शा रही है। किसान प्रदेश की भाजपा सरकार को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लखीमपुर कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सपा के गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने कहा पिछड़ा वर्ग का सम्मान सपा में ही है। किसान और नौजवान और पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। उत्तर प्रदेश में चारों ओर भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराध की फैक्ट्री चल रही है। लखीमपुर कांड जिसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग का विकास ही समाजवादी का मुख्य लक्ष्य है। पूर्व राज्य मंत्री उदयवीर सिंह कश्यप ने कहा प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने पर पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा। सपा शासन आने पर समाज के हित में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित होंगे।

पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामकिशन सैनी संबोधित करते हुए कहा 10 अक्टूबर को गंगोह के तितरों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम को लेकर सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों तक संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर धर्मपाल कश्यप, सुभाष कश्यप, बाबूराम कश्यप, राजवीर पाल, शिवम, दीपक कश्यप, अजय सैनी, राजपाल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।