• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच का जिम्‍मा NIA को सौंपेगी कर्नाटक सरकार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का एलान

  • July 29, 2022
भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच का जिम्‍मा NIA को सौंपेगी कर्नाटक सरकार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का एलान
  • मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को घोषणा की कि कर्नाटक सरकार भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपेगी।

बेंगलुरू। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड (Praveen Kumar Nettare Murder Case) की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) को सौंपेगी। बेंगलुरु में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एलान किया। उन्‍होंने कहा कि हत्या को अंजाम देने वालों का संबंध पड़ोसी राज्‍य केरल से है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) ने कहा कि चूंकि यह अंतरराज्यीय मामला है, इसलिए इस केस की जांच एनआईए को सौंपी जा रही है। इस मामले को लेकर डीजीपी से बात हुई है। इसमें अन्य राज्यों के लोगों की संलिप्तता के साथ एक संगठित अपराध होने का संदेह है। इस मामले की छानबीन के इनपुट इकट्ठा करने के बाद, हम केरल सरकार को एक पत्र लिखेंगे। यही नहीं कर्नाटक और केरल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (platoons of Karnataka State Reserve Police, KSRP) की प्लाटून को शांति बनाए रखने के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले के विभिन्न शहरों में भेजा जाएगा। यही नहीं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। सूरथकल कस्बे में गुरुवार रात हत्या कर दिए गए मोहम्मद फाजिल मंगलपेट (Mohammed Fazil Mangalpet) के मामले को सुलझाने के लिए भी विशेष टीमों का गठन किया गया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मोहम्मद फाजिल मंगलपेट (Mohammed Fazil Mangalpet) हत्‍याकांड की जांच सही दिशा में बढ़ रही है। जल्द ही दक्षिण कन्नड़ जिले के धार्मिक नेताओं की एक बैठक शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए बुलाई जाएगी। मालूम हो कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के दो साजिशकर्ताओं जाकिर (29) और मोहम्मद शफीक (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्नाटक पुलिस को इन आरोपियों का संबंध पीएफआइ से होने का संदेह है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • March 14, 2026
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद March 14, 2026
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान: मुख्यमंत्री March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाकियू रक्षक के पदाधिकारी किए हाऊस अरेस्ट March 14, 2026
  • अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश March 14, 2026
  • शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा March 14, 2026
  • सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’ March 14, 2026
  • ‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस March 14, 2026
  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez