कारी मो. उस्मान मंसूरपुरी व सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक
सहारनपुर [24CN] । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मेम्बर जावेद साबरी ने प्रख्यात इस्लामिक विद्वान व दारूल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम कारी मो. उस्मान मंसूरपुरी व प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों शख्सियत के असामयिक निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारूल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम कारी मो. उस्मान मंसूरपुरी के आकस्मिक निधन से इस्लामिक जगत के साथ-साथ पूरी दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि कोरी मो. उस्मान मंसूरपुरी इस्लामिक दुनिया के ऐसे जानकार थे जिन्होंने कुरान शरीफ की रोशनी में देश व दुनिया को रास्ता दिखाने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि कारी मो. उस्मान मंसूरपुरी के निधन से दीन व दुनिया की ऐसी अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर भी शोक जताते हुए कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा ने सदैव हिमालय व पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़-चढक़र काम किया। उन्होंने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा वन संरक्षण व पर्यावरण के हिमायती थे। उनका मानना था कि यदि पर्यावरण नहीं बचेगा तो दुनिया भी नहीं बचेगी। इसलिए वह सदैव पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे तथा पूरी दुनिया को पर्यावरण के प्रति एक नया संदेश देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए पर्यावरण के क्षेत्र में मजबूती से काम कर पर्यावरण बचाना ही सुंदरलाल बहुगुणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से कारी मो. उस्मान मसंूरपुरी व पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की देश व समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए मरणोपरांत किसी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किए जाने की मांग की।