मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु दिया गया कराटे का प्रशिक्षण

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु दिया गया कराटे का प्रशिक्षण
  • श्री रामकृष्ण योगाश्रम और केएल जनता इंटर कालेज में नारी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

देवबंद [24CN] : गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने कहा आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राएं किसी से मदद के भरोसे नहीं रहेंगी। वह इतनी प्रबल बन जाएंगी कि अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेगी।

बेनजीर राजपूत ने बताया कि नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम सभी स्कूलों में कराए जा रहे है। जिसमें छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल और राकेश शर्मा आदि रहे।

यह भी पढे >>दोबारा न बढ़े कोरोना संक्रमण, यूपी में फिर से सख्ती; दूसरे राज्यों से आने वाले 14 दिन (24city.news)