shobhit University Gangoh
 

थलाइवी ट्रेलर लॉन्च में रो पड़ीं कंगना रनोट, बोलीं- जीवन में एक भी आदमी ऐसा नहीं मिला, जिसने मेरे टैलेंट…

थलाइवी ट्रेलर लॉन्च में रो पड़ीं कंगना रनोट, बोलीं- जीवन में एक भी आदमी ऐसा नहीं मिला, जिसने मेरे टैलेंट…

नई दिल्ली । कंगना रनोट की फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज़ कर दिया गया। ट्रेलर के दौरान एक ऐसी घटना हो गयी, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होगी। दरअसल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फ़िल्म के निर्देशक एएल विजय के बारे में बात करते हुए कंगना काफ़ी भावुक हो गयीं और उनकी आंखों में आंसू आ गये।

कंगना ने वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट से भी शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा- मैं ख़ुद को बब्बर शेरनी कहती हूं, क्योंकि मैं कभी नहीं रोती। मैं किसी को यह मौक़ा नहीं देती कि वो मुझे रुला सके। याद नहीं, आख़िरी बार कब रोई थी, लेकिन आज ख़ूब रोई और रोकर अच्छा लगा।

कंगना वीडियो में कहती हैं कि वो अपने जीवन में कभी ऐसे आदमी से नहीं मिलीं, जिसने मेरे अभिनय को लेकर मुझे ख़राब एहसास ना करवाया हो। यह बोलते हुए कंगना का गला रूंध जाता है और वो इमोशनल हो जाती हैं। कंगना आगे कहती हैं- मैं इमोशनल महसूस कर रही हूं। आम तौर पर मेरे साथ ऐसा नहीं होता। यह एक शख़्स है, जिसने मेरी काबिलियत को लेकर मुझे अच्छा फील करवाया।

लरजती आवाज़ में कंगना आगे कहती हैं कि ख़ास तौर पर जिस तरह पुरुष कलाकार के साथ उनके संबंध होते हैं, वो कभी महिला कलाकारों के साथ नहीं दिखाते। एक निर्देशक होने के नाते मैंने उनसे सीखा कि अपने कलाकारों के साथ कैसे बर्ताव करें और रचनात्मक साझेदारी को आगे कैसे लेकर जाएं।

Jamia Tibbia