shobhit University Gangoh
 

Kangana Ranaut की फ़िल्म ‘थलैवी’ इस दिन होगी रिलीज़, सैफ़ अली ख़ान से बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर लेंगी धाकड़ एक्ट्रेस

Kangana Ranaut की फ़िल्म ‘थलैवी’ इस दिन होगी रिलीज़, सैफ़ अली ख़ान से बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर लेंगी धाकड़ एक्ट्रेस

नई दिल्ली । धाकड़ के बाद कंगना रनोट ने अपनी एक और फ़िल्म थलैवी की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। थलैवी तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा और उतनी ही बड़ी राजनेता जे जयललिता की बायोपिक है। कंगना इसमें जयललिलता के किरदार में हैं। इस बायोपिक में कंगना ने अपने लुक और गेटअप के साथ काफ़ी प्रयोग किये हैं। जयललिता के बाद के सालों के लिए कंगना ने वेट गेन भी किया था।

24 फरवरी को जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर टीज़र भी जारी किया गया है। कंगना बॉक्स ऑफ़िस पर सैफ़ अली ख़ान और रानी मुखर्जी से भिड़ेंगी। कंगना ने टीज़र शेयर करके लिखा- जया अम्मा के लिए… उनकी जयंती पर। 23 अप्रैल को लीजेंड की कहानी थलैवी सिनेमाघरों में देखिए। फ़िल्म का निर्देशन एलएल विजय ने किया है। थलैवी में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, जिशु सेनगुप्ता और भाग्यश्री अहम किरदारों में दिखेंगे। अरविंद एमजी रामचंद्रन के रोल में हैं। प्रकाश राज एम करुणानिधि बने हैं। जिसु शोभन बाबू के रोल में हैं। भाग्यश्री, जयललिता की मां संध्या के रोल में हैं

इससे पहले कंगना ने सूचना दी थी कि जयललिता की जयंती पर वो एक अहम सूचना जारी करने वाली हैं। कंगना ने लिखा था- थलैवी की 73वीं जयंती पर शाम 6.35 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा होने वाली है।

कंगना इससे पहले अपनी फ़िल्म धाकड़ की रिलीज़ का एलान कर चुकी हैं, जो पहली अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह स्पाई-एक्शन फ़िल्म है, जिसमें कंगना एक्शन करते हुए दिखेंगी। कंगना ने फ़िल्म का एक शेड्यूल हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतुल में पूरा किया है। धाकड़ का निर्देशन रजनीश राज़ी घई कर रहे हैं। फ़िल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

बता दें, 23 अप्रैल को सैफ़ अली ख़ान और रानी मुखर्जी की बंटी और बबली 2 भी रिलीज़ हो रही है। यानी कंगना इस तारीख़ को सीधे सैफ़ और रानी से टक्कर लेंगी। यशराज बैनर ने इस फ़िल्म की रिलीज़ कुछ दिन पहले ही घोषित की थी। सैफ़ और कंगना विशाल भारद्वाज की रंगून में साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढे >>Narendra Modi Stadium: सिर्फ स्टेडियम का नाम मोदी पर, पटेल के ही नाम (24city.news)

Jamia Tibbia