ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

भोपाल: बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी उसी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि सिंधिया को दो दिनों से बुखार था, और उनके गले में खऱाश भी थी। जिसके बाद मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सिंधिया और उनकी मां को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है।

PunjabKesari, Jyotiraditya scindia, Corona, Max Hospital, New delhi

भाजपा में शामिल होने के बाद लंबे समय से सिंधिया ग्वालियर नहीं पहुंचे हैं। उपचुनाव को लेकर सिंधिया समर्थक उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोना के कुछ लक्षण थे। जब उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया तो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

PunjabKesari, Jyotiraditya scindia, Corona, Max Hospital, New delhi, Madhya Pradesh

चार दिन पहले किया गया भर्ती…
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया है। सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे। उनकी मां में कोई भी ऐसे लक्षण नहीं थे। लेकिन आज दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप की स्थिति है।

PunjabKesari, Jyotiraditya scindia, Corona, Max Hospital, New delhi, Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाना हाल…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिंधिया के बारे में जैसे ही पता चला तो उन्होंने तुरंत ही फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।