• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अयोध्या राम जन्मभूमि पर फैसला देने वाले जस्टिस एसए बोबडे आज होंगे सेवानिवृत

  • April 23, 2021
अयोध्या राम जन्मभूमि पर फैसला देने वाले जस्टिस एसए बोबडे आज होंगे सेवानिवृत
Justice SA Bobde
  • जस्टिस एसए बोबडे 12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 18 नवंबर 2019 को भारत के प्रधान न्यायाधीश बने। अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर मामले के अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले जस्टिस बोबडे ने दिए।

नई दिल्ली । अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में फैसला देने वाली पीठ में शामिल न्यायाधीश एसए बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत हो जाएंगे। राम मंदिर मामले मे फैसला सुनाने वाले पांच न्यायाधीशों में से जस्टिस बोबडे दूसरे न्यायाधीश हैं, जो सेवानिवृत हो रहे हैं। इससे पहले जस्टिस रंजन गोगोई सेवानिवृत हुए थे। जस्टिस बोबडे भारत के 47वें प्रधान न्यायाधीश हैं जो एक साल पांच महीने का प्रधान न्यायाधीश का कार्यकाल पूरा करके 23 अप्रैल को सेवानिवृत होंगे।

प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस बोबडे का होगा अंतिम कार्यदिवस 

उनके बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश एनवी रमना 24 अप्रैल को भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ लेंगे। सामान्य तौर पर प्रधान न्यायाधीश का विदाई समारोह एक विशिष्ट अवसर होता है जिसमें सभी जाने माने कानूनविद और न्यायाधीश भाग लेते हैं लेकिन इस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना महामारी की वजह से सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही है। ऐसे में जस्टिस बोबडे का विदाई समारोह भी आनलाइन यानी वर्चुअल होने की संभावना है।

न्यायपालिका में ऐसा रहा जस्टिस एसए बोबडे का सफर 

न्यायाधीश के रूप में जस्टिस बोबडे का सफर 29 मार्च 2000 को शुरू हुआ जब वह बांबे हाईकोर्ट में एडीशनल जज नियुक्त हुए। 12 अप्रैल 2013 को वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 18 नवंबर 2019 को भारत के प्रधान न्यायाधीश बने। अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर मामले के अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले जस्टिस बोबडे ने दिए। निजता को मौलिक अधिकार घोषित करने वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ में भी वह शामिल थे। महात्मा गांधी की हत्या के मामले की दोबारा जांच करने की मांग वाली याचिका भी जस्टिस बोबडे की पीठ ने खारिज की थी।

जस्टिस गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली तीन न्यायाधीशों की इन हाउस जांच कमेटी में भी जस्टिस बोबडे शामिल थे। कमेटी ने जस्टिस गोगोई को क्लीनचिट दी थी। हालांकि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का मामला और सीएए की वैधानिकता का मामला कुछ ऐसे मुद्दे थे जो जस्टिस बोबडे के कार्यकाल में लंबित ही रहे।

 


Post navigation

Prev
Next
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान

धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान

  • March 24, 2026
‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस

‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट

  • March 24, 2026
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान March 24, 2026
  • ‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट March 24, 2026
  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez