हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
  • सहारनपुर में शहदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करते विजयकांत चौहान।

सहारनपुर। सहारनपुर से 21 मार्च 2026 को शुरू हुई 5 दिवसीय भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा आज हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंची। यह यात्रा चंडीगढ़, मोहाली, कुराली, खटकड़ कलां (भगत सिंह जन्मस्थली), नवांशहर और लुधियाना होते हुए यहां पहुंची।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों ने विजयकान्त चौहान का स्वागत किया और क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदों के पावन समाधि स्थल पर पहुंचते ही विजयकान्त चैहान ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं को अपने खून से तिलक कर श्रद्धांजलि दी।

विजयकान्त चौहान ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भारत सरकार को खून से पत्र लिखकर भगत सिंह को भारत रत्न और भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग करें, ताकि देश के इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान का सम्मान हो सके।  विजयकान्त चैहान ने कहा कि क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


Leave a Reply