यूपी में जंगलराज कायम: चौ. रूद्रसैन
- अंधे हो चुके सिस्टम को जगाने के लिए 15 जुलाई के धरने को सफल बनाएं: चौ. इंद्रसैन
सहारनपुर [24CN]। हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन व गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन के नेतृत्व में आज झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर एक बैठक आहूत की गई।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। चुनाव आयोग आंखें मूंदकर इनकी गुंडागर्दी को सपोर्ट कर रहा है। जिस प्रकार से विपक्षी पार्टियों के लोगों को पर्चे भरने से भी रोका जा रहा है। प्रत्याशियों का अपहरण तक किया जा रहा है। इससे यही साबित होता है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो रहा है। यह सारा सिस्टम अंग्रेजी राज की याद दिलाता है।
गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ. इन्द्रसैन ने कहा कि शासन व प्रशासन की मिलीभगत से सब काम हो रहे हैं, एक तरफ तो सुशासन की बात होती है। दूसरी तरफ सत्ता के लालच में महिलाओं तक की इज्जत को तार-तार करने का काम किया जा रहा है। इस अंधे हो चुके सिस्टम को जगाने के लिए 15 जुलाई को सभी तहसील मुख्यालयों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी, जिला पंचायत सदस्य जिसान एडवोकेट, ऋषि प्रमुख, बलकार चौधरी, मुस्तफा प्रधान, जबर सिंह, विनोद चौधरी, इमरान आदि मौजूद रहे।
