द दून वैली पब्लिक स्कूल मे नन्हे मुन्हो के लिए जंगल पार्टी का किया गया आयोजन

- जंगल पार्टी के दौरान जानवरों पेड व पक्षियों की वेशभूषा में नन्हे मुन्हे बच्चें।
देवबंद [24CN]: शनिवार को द दून वैली पब्लिक स्कूल, मे एल0 के0 जी0 के बच्चो के लिए जंगल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद एवं ब्रांच हेड अर्चना शर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नन्हे मुन्हे बच्चे घर से हाथी, तोता, जिराफ, शेर, खरगोश, मोर, भालू, बिल्ली आदि विभिन्न जंगली जानवरों के वेश में आये। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के एक्टिीविटी एरिया को जंगल का रूप दिया गया। जिसमें बच्चो ने पेड़ो व जानवरो से संबधित कविताएँ सुनाई और जानवरो का परिचय भी दिया। स्कूल मैनेजर सुमन सिंघल ने बताया कि बच्चो की रचनात्मक शैली को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन बच्चों के विकास के लिए जरूरी है उन्होने बच्चो को पेड-पौधों व जानवरो की देखभाल व सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बच्चो को पेड़-पौधे लगाने व उन्हे सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने बच्चो ं से जानवरो की रक्षा करने का भी वचन लिया। उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद एव ब्रांच हेड श्रीमती अर्चना शर्मा के द्वारा बच्चो को पेड़-पौधो व जानवरो ंसे संबंधित रोचक जानकारी दी गई। जंगल थीम को बच्चो ंने बहुत पसंद किया।