मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश
- सहारनपुर में आयोजित बैठक में मेगा शिविर की सफलता के लिए पीएलवी को दिशा-निर्देश देते न्यायिक अधिकारी।
सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में न्यायालय सभाकक्ष में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायिक अधिकारियों ने सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, मौ. अहमद खान, विकास गुप्ता, प्रकाश तिवारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी, पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह तथा सिविल जज (सीडी) अमित कुमार वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए संयुकत रूप से कहा कि सभी पीएलवी ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में जाकर मेगा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीएलवी का मुख्य दायित्व पात्र व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें शिविर में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें।
बैठक के दौरान सभी पीएलवी को मेगा शिविर के प्रचार के लिए बैनर, पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए। बैठक में मुख्यालय सहारनपुर सहित तहसील सदर, रामपुर मनिहारान, देवबंद, बेहट एवं नकुड़ के पीएलवी (पैरालीगल वॉलेंटियर) मौजूद रहे।
