अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश

अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश
  • सहारनपुर में न्यायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते जनपद न्यायाधीश।

 सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने कहा कि न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक वादों का कम से कम खर्च पर निस्ताकरण भारी संख्या में वादकारियों को लाभ दिलाने का काम करें।

जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली लोक अदालत का मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करने के बाद न्यायिक अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वादों का सुलह-सुलह समझौते के आधार पर संवैधिानिक तरीके से निस्तारण करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मकसद लोगों को कम खर्च पर शीघ्र न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि चालान सम्बंधी मामलों में कम से कम जुर्माना संवैधानिक तरीके से वसूला जाए। तत्पश्चात  जनपद न्यायाधीश ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, एनआई एक्ट, दीवानी वाद, विद्युत अधिनियम, एमवी एक्ट व ट्रैफिक ई-चालान, भू-राजस्व, बैंक ऋण से सम्बंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अम्बर रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी तथा सचिव पालम राणा उपस्थित रहे।


Leave a Reply