पत्रकारों ने सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि की अर्पित
देवबंद [24CN] : सीडीएस विपिन रावत तथा उनकी पत्नि एंव जवानों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु से देश स्तब्ध रह गया है। विपिन रावत ने अपने कार्यकाल में भारतीय सेना को वह शक्ति प्रदान की जिसका लोहा आज दुनियॉ की महाशक्तिएं मानती है। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा ने पत्रकारों के बीच व्यक्त किये। उन्होने कहा कि श्री रावत ने अपने कार्यकाल में देश की रक्षा शक्ति को इतना मजबूत किया है कि पाकिस्तान और चीन को भारत से उलझने में सौ बार सोचने के लिए मजबूर होना होगा।
राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह, मनदीप शर्मा ने सीडीएस श्री रावत को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत माता ने अपने वीर सपूत तथा वीर जवानों को खो दिया है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। विपिन रावत को नम आखों से श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रशान्त त्यागी, बलवीर सैनी, दीपक शर्मा, खिलेन्द्र गांधी, मोहन मेहरा, संजय सैनी, अश्वनी गर्ग, अधिवक्ता रविन्द्र कश्यप आदि प्रमुख रहे।