होली मिलन कार्यक्रम में किया पत्रकारों को सम्मानित

होली मिलन कार्यक्रम में किया पत्रकारों को सम्मानित
  • सहारनपुर में डेंटल एसोसिएशन के होली मिलन समारेाह में सम्मानित पत्रकार।

सहारनपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डा. विजय अग्रवाल ने दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। समारोह में चिकित्सकों द्वारा लोगों से होली प्राकृतिक रंगों से खेलने का आह्वान किया गया ताकि कैमिकलयुक्त रंगों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कार्यक्रम में डा. पंकज खन्ना ने मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया का शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में डा. हितेश वधवा, डा. मोहित कपूर व डा. हरमनप्रीत ने गजल प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने डा. मोहित नौसरान की पुस्तक तेरे लिए का विमोचन किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी, सी. बी. सिंह, अश्विनी त्रिपाठी, उज्जवल सिंह, अवनिंद्र कमल व अमित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा शर्मा, डा. हिमांशु गुप्ता व डा. सुधीर तोमर ने किया। इस दौरान डा. समित जैन, डा. अकरम अंसारी, डा. अमित मिगलानी, डा. आशीष जैन, डा. शलभ नौटियाल, डा. अभिमन्यु, डा. रमनदीप, डा. रजत शर्मा, डा. दीपांकर चावला, डा. सौरभ खुराना, डा. प्रवेश सैनी, डा. शैलजा चटर्जी, डा. अनुप्रिया, डा. वैशाली आदि मौजूद रहे।