shobhit University Gangoh
 

पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, बेटियों के सामने मारी थी गोलियां

पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, बेटियों के सामने मारी थी गोलियां

 

गाजियाबाद
पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके भाई अनिकेत के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम को बदमाशों ने युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। गोली उनके सिर में मारी गई थी। विक्रम को गंभीर हालात में यूपी के गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम के साथ उस समय उनकी बेटियां भी मौजूद थीं।

पत्रकार पर हुए हमले के बाद पीड़ित लड़की ने अपने साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर बयान भी दिया था। उसने बताया था कि कैसे आरोपी आते-जाते परेशान करते थे। उधर, पुलिस ने 16 जुलाई को पत्रकार की भांजी के साथ छेड़छाड़ मामले में दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

बेटियां साथ थीं

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात जब पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला हुआ तब उनकी दो बेटियां भी बाइक पर सवार थीं। बड़ी बेटी के मुताबिक, पापा बाइक चला रहे थे, इसी दौरान जब बाइक सड़क पर आई तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बाइक गिरा दी। जब पापा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे लोग पापा को मारने लगे। इस दौरान कार के पास ले जाकर एक हमलावर ने उनको गोली मार दी। इसके बाद हमला करने वाले फरार हो गए। इस घटना में परिजन की तरफ से 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

‘पुलिस ने समय पर की होती कार्रवाई तो नहीं होता ये अंजाम’
घायल पत्रकार विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने बताया कि तीन दिन पहले आरोपी युवकों ने उनकी भांजी पर अश्लील फब्तियां कसी थी, जिसको लेकर मारपीट भी हुई थी। भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की बाबत रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उपरोक्त घटनाक्रम में आरोपी युवक लगातार धमकी दे रहे थे। मुकदमा होने के 3 दिन बाद तक उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इसी का नतीजा था कि उन्होंने विक्रम को घेरकर गोली मार दी।

सीसीटीवी में कैद हुई गोली मारने की घटना
विजय नगर में युवक विक्रम को गोली मारने की लाइव घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें युवक अपने बच्चों के साथ सड़क पर पैदल जाता दिखाई दे रहा है। तभी आधा दर्जन युवक बाइक से आते है और उसे घेर लेते है फिर उसके साथ मारपीट करते है। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकाल कर उसे सर में गोली मार देता है, जिसके बाद पत्रकार सड़क पर गिर पड़ता है। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना बीती रात तकरीबन साढे 10 बजे की है। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jamia Tibbia