पत्रकार को मातृ शोक, पत्रकार नरेश गोयल की माताजी का 90 वर्ष की आयु मे निधन

नकुड 13 अगस्त इंद्रेश। वरिष्ठ पत्रकार नरेश गोयल की माता जी तारावती का लंबी बिमारी के चलते देहांत हो गया। क्षेत्र के पत्रकारो, राजनीतिक व सामाजिक नेताओ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पत्रकार नरेश गोयल की माता जी श्रीमती तारादेवी ने 90 वर्ष की आयु मे मंगलवार को शाम अपने निवास मोहल्ला सादलगंज मे अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बिमार थी। बुद्धवार को सुबह शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर नगर के पत्रकार , सामाजिक व राजनीतिक नेता व व्यापारी मौजूद रहे।

इस मौके पर इंद्रेश त्यागी, संयोजक दिग्विजय त्यागी, नदीम निजामी, नवीन धीमान, महासचिव राजन शर्मा, काजी शाहिद, विपिन आर्य, अनुज सिंघल, अरूण चौधरी, आरिफ खान, राजेश जैन , देंवेद्र चौहान, संजीव शर्मा, विकास शर्मा, संतोष शर्मा, फरमान निजामी, अजीत सिंह, मनोज धनगर, ब्लाक पु्रमख सुभाष चौधरी, पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता , मनोज गोयल, पंकज जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक जैन, शेखर मिततल , राकेश गुप्ता, भूपेंद्र गोयल, सुधीर मिततल, राजकुमार प्रजापति , सुधीर गोयल, वरूण मिततल, आदि उपस्थित रहे।