shobhit University Gangoh
 

पत्रकार समाज का आईना होता है: शुभलेश शर्मा

पत्रकार समाज का आईना होता है: शुभलेश शर्मा
  • शुभलेश शर्मा

देवबंद [24CN]: बलिया में पत्रकारो को जेल भेजने के मामले पर जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने रोष जताते हुऐ कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है वह वही छापता है जो वह देखता है।

उन्होने कहा कि पत्रकार समाज की भलाई के लिये अपना काम पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करता है। वह अन्याय व भृष्टाचार के खिलाफ अपनी कलम की ताकत का प्रयोग करता है। कहा कि कुछ अन्याय और भ्रष्टाचार करने वालो को जो रास नही आता है तथा वह पत्रकार के खिलाफ मारपीट से लेकर फर्जी एफ आई आर दर्ज कराकर जेल भेजने का कार्य करते है। उन्होने प्रदेश की योगी सरकार से निर्दोष पत्रकारो के विरूद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें को निरस्त करने व पत्रकारो को जेल से बाहर निकालने तथा दोषियो के विरूद्ध कडी कानूनी कार्यवाही की मांग की।

पूनम कौशिक

पूनम कौशिक ने कहा कि पत्रकार पर हमला करना लोकतंत्र पर हमला है। पत्रकार किसी भी संप्रभू राष्ट्र का चैथे स्तंभ होते है जिनमें से एक का प्रतिनिधि पत्रकार होता है जो बिना भय, लालच, द्वेश के अपना काम करता है तथा इसके लिये कभी कभी अपनी व अपने परिवार की जान भी खतरे में डालता है परन्तु इसके बावजूद भी वह अपने कर्तव्य से नही डिगता है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में भी अपनी जान की परवाह किये बिना पत्रकारो ने अपने फर्ज को अंजाम दिया। उन्होने कहा कि सुर्पीम कोर्ट व अन्य संस्थाओ के स्पस्ट आदेश्/निर्देश के बाद भी पत्रकारो के उत्पीडन की घटनाऐं रूकने का नाम नही रही है जो चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि बलिया में पत्रकार द्वारा पेपरलीक की खबर छापने पर उसके विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना बहुत शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है।

Jamia Tibbia