पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है- कुंवर बृजेश

प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बालते हुए कुंवर बृजेश

नकुड 6 नवबंर इंद्रेश। प्रदेश के राज्य मंत्री कुंवर बृजेशसिंह ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है। यह राज्य व्यवस्था मे जनभागेदारी का एक सशक्त माध्यम हैं ।

कुंवर बृजेश यंहा फोर्थ पिलर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता हमेशा समाज के व राष्टर के हित मे होती है। जो समाज के आईने के रूपम े काम करती हैं । इस मौके पर पूर्व एमएलसी हेमसिंह पुंडीर ने कहा कि पत्र.कार अपनी कलम से देश व समाज का मार्गदर्शन करता हैं । कार्यपालिका, न्यायपालिका व विधायिका के साथ साथ पत्रकारिता देश को दिशा देने का काम करती हैं ।

कार्यक्रम में एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट, पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पुर्व पालिकाध्यक्ष खालिदखान, चंद्रशेखर मिततल, अशोक चैहान, ने कहा कि दीपावली एक खुबसुरत पर्व है। जिसे सभी का मिल कर मनाना चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र चैहान, संतोष शर्मा, मनोज राणा, धर्मवीर राणा, रवि पुंडीर, विजेंद्र शर्मा , दुश्यंत राणा, संजय खुडान, दलीपसिंहं, नैनपालसिंह, राशिदखान आदि उपस्थित रहे।