बिचैलियों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर पंहुचने से रोकने के लिए जांच का अभियान शुरू – ज्वाईंट मजिस्ट्रेट

- जांच के दौरान दो किसान दूसरे किसान का गेहूँ बेचते पाये गए
सहारनपुर [24CN] । तहसील नकुड़ क्षेत्रान्तर्गत किसानों की शुलभ व्यवस्थाओं के लिए गेहूँ क्रय केन्द्रों पर लग रही भीड एवं बिचैलियों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर पंहुचने से रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में अगर किसी बिचैलिये या व्यापारी की कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उसकेे विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नकुड़ श्री हिमांशु नागपाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों को आने की बिल्कुल अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिचैलियो को चिन्हित कर नोटिस जारी कर इनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। हर केन्द्र पर लेखपालों के माध्यम से ऐसी ट्रोलियों की आख्या मांगी जा रही है। जो बार-बार गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ बेचने के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में आपराधिक कृत्य प्रतीत होने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत कराया जायेगा।
श्री हिमांशु नागपाल ने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्र पर जांच के दौरान दो किसान सुभाष कुमार पुत्र रामसिंह ग्राम पिलखना तहसील नकुड तथा गोरधन पुत्र चूहड सिंह निवासी ग्राम भांकला तहसील रामपुर मनिहारान के द्वारा दूसरे किसानों का गेहूँ पंजीकरण कराकर गेहूँ बेचने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनो व्यापरी है। इनके सम्बन्ध में जांच कराई जा रही है। जांच की पुष्टि होने पर सम्बधिंत के विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जायेंगी।