जेएनयू हिंसा: मुंबई में दिखा ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर, जादवपुर विवि में छात्रों पर लाठीचार्ज

जेएनयू हिंसा: मुंबई में दिखा ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर, जादवपुर विवि में छात्रों पर लाठीचार्ज
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कल हुए हमले के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में छात्र भारी संख्या में गेट-वे ऑफ इंडिया पर इकट्ठे हुए। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा अपने हाथों में ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लिए हुए नजर आई।

पश्चिम बंगाल में जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी जेएनयू हिंसा के खिलाफ मार्च निकाला। मार्च के दौरान सुलेखा मोड़ के पास छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख पश्चिम बंगाल पुलिस ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
चेन्नई में कैंडल मार्च

उधर, सोमवार शाम को छात्रों ने तमिलनाडु के चेन्नई में भी जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे