shobhit University Gangoh
 

J-K: पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका

J-K: पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को टिकेन गांव में दो आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह पुलवामा के टिकेन गांव में सेना की 55 आरआर, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एसओजी ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की ओर से जवाब दिया जा रहा है.

Jamia Tibbia