राहुल के जूते का फीता बांधते दिखे जितेंद्र सिंह, अमित मालवीय के दावे पर कांग्रेस नेता भड़के

राहुल के जूते का फीता बांधते दिखे जितेंद्र सिंह, अमित मालवीय के दावे पर कांग्रेस नेता भड़के

बीजेपी आईटी सेल के नेता अमित मालवीय का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह ने कहा कि वह उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि वह मालवीय के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे.

New Delhi : भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. इस बार उनके एक वीडियो पर बवाल हो रहा, जिसमें बीजेपी के एक नेता ने राहुल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र सिंह से अपने जूते का फीता बंधवाने का आरोप लगाया. बाद में जीतेंद्र सिंह ने साफ किया कि वह राहुल गांधी का नहीं बल्कि अपने जूते का फीता बांध रहे थे. बीजेपी आईटी सेल के नेता अमित मालवीय का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह ने कहा कि वह उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि वह मालवीय के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे.