ऐतिहासिक होगा जयंत चौधरी का 26 अक्टूबर का कार्यक्रम: नीरपाल

ऐतिहासिक होगा जयंत चौधरी का 26 अक्टूबर का कार्यक्रम: नीरपाल
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी 26 अक्टूबर को सरसावा विकास खंड के गांव झबीरन पहुंचकर एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देना है ताकि खिलाड़ी और अधिक उत्साह व मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना व अपने देश का नाम रोशन कर सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगमन पर झबीरन में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा जिसके लिए कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हुए हैं ताकि जयंत चौधरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी खिलाडिय़ों किसान, मजदूर व युवाओं को 26 अक्टूबर को जयंत चौधरी के विचारों को सुनने के लिए झबीरन पहुंचना चाहिए ताकि रालोद की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत हो सकें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर व नौजवान परेशान है। किसानों को गन्ने का पिछला भुगतान भी नहीं मिला है। इसलिए किसानों को अविलम्ब ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान दियाजना चाहिए तथा गन्ने का मूल्य 500 रूपए प्रति कुंतल घोषित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नौजवान रोजगार को लेकर परेशान हैं। इसलिए सभी की निगाहें लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं क्योंकि लोगों की समझ में आ चुका है कि जयंत चौधरी ही उन्हें न्याय दिलवा सकते हैं। एक सवाल के जवाब में चौ. नीरपाल ने कहा कि रालोद की 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी है जिसके चलते रालोद बहुत बड़ी ताकत और निर्णायक भूमिका में रहेगा। वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, चौ. अरविंद्र मलिक, चौ. नरेंद्र सिरोही, चौ. अर्जुन सिंह, राव नौशाद, मौ. सलीम आदि मौजूद रहे।