जयंत चौधरी ने सभी वर्ग को हमेशा बराबर का सम्मान दिया: चौ.नीरपाल
- सहारनपुर में रालोद की बैठक को संबोधित करते चौ.नीरपाल सिंह
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये, ताकि भाजपा रालोद गठबंधन को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सकें।
चौ.नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता जयंत चौधरी ने सभी वर्ग को हमेशा बराबर का सम्मान दिया है। इसी कड़ी में पुरकाजी से रालोद के दलित विधायक अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और गुर्जर समाज के कद्दावर नेता मीरापुर विधानसभा से विधायक चंदन सिंह चौहान को बिजनौर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है, और डा राजकुमार सांगवान को बागपत से लोकसभा प्रत्याशी बनाकर जयंत चौधरी ने सभी पार्टियों को आईना दिखाने का काम किया है। जयंत चौधरी ने अपनी लोकसभा की 50 सालो से परंपरागत सीट बागपत को भी त्याग कर रालोद के वफादार सेवक राजकुमार सांगवान को बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला करके सभी को चौकाने का काम किया है। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर व महानगर अध्यक्ष चौ.अरविन्द मलिक ने मुख्यमंत्री योगी से मांग करते हुए कहा की भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। बैठक में कमल सोनकर, विशाल मलिक, अनुज कुमार, मुकुल, चौ.आशीष, गौरव, जैम्स, रवि पंवार आदि मौजूद रहे।
