जाट महासभा अध्यक्ष पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

जाट महासभा अध्यक्ष पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सहारनपुर में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने 20 लोगों ने किया हमला, पिस्टल लूटकर भागे

सहारनपुर: जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर उनसे पिस्टल भी लूटकर भाग गए।

प्राप्त सूचना के अनुसार, सहारनपुर रजिस्ट्री ऑफिस के सामने 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कॉलर पकड़कर घसीटा भी। इसके बाद उन पर और उनके वकील भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी लाइसेंसी पिस्टल भी छीन ले गए।

पीड़ित भतीजे के साथ जमीन की रजिस्ट्री करवाने गए थे। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास के CCTV खंगाल रही है।

 


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *