जनविश्वास यात्रा में उमड़ेगा जन सैलाब: जैन

- सहारनपुर में जन संवाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते भाजपा पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि सभी मुद्दों पर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसका परिणाम है कि आज सम्पूर्ण समाज भाजपा के साथ खड़ा है। उसकी एक झलक आगामी 21 दिसम्बर को सहारनपुर से गुजरने वाली जनविश्वास यात्रा में दिखाई देगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जनविश्वास यात्रा के सम्बंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा में आने वाले केंद्र व प्रदेश स्तर के नेताओं का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। महानगर यात्रा प्रमुख शीतल विश्नोई ने कहा कि संगठन के एक-एक कार्यकर्ता को इस जनविश्वास यात्रा को सफल बनाने में जुटना है तथा देहात विधानसभा के कोटा व गागलहेड़ी में धूमधाम के साथ स्वागत व जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में नगर विधानसभा यात्रा प्रमुख अमित गर्ग, योग चुग, किशोर शर्मा, संदीप रावत, पुनीत त्यागी, प्रवीण छाबड़ा, विक्रम शर्मा, नरेश धनकर, श्रीमती रेखा रोहिला, मनीष साहनी, अरूण लोधी, ललित कटारिया, अमित चौधरी, विराट पुरी, प्रदीप शर्मा, पारस मेहता, नीरज ठकराल, मुनेश त्यागी, जगदीप, दिग्विजय चौहान, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।