जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

पटना। इस बार बिहार के सियासी दंगल में पीके (प्रशांत किशोर) की एंट्री से माहौल गर्म है। उनकी पार्टी जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर गई है। पहली लिस्ट में 51 नाम हैं।

लोरिया से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मधेपुरा आलम नगर सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे।

दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फपुर से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास प्रत्याशी होंगे। रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना। छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

सोनपुर चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ अरुण कुमार। ये भी नामी चिकित्सक हैं। केवटी से बिल्लू साहनी, हरसिद्धि से अवधेश राम उम्मीदवार होंगे।

बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा उम्मीदवार होंगे। महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। परबत्ता से बिनय कुमार वरुण, मांझी से वाईबी गिरी, मोरबा से डॉ. जागृति ठाकुर सहित 51 नाम जारी।

यहां देखें पूरी लिस्ट

list

पीके के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

उदय सिंह ने कहा, पीके लड़ेंगे या नहीं अभी तय नहीं। लिस्ट में नाम आएगा तो लड़ेंगे, नहीं आएगा तो नहीं लड़ेंगे। इंतजार कीजिए। तीन से चार दिन में सभी 241 सीटों का जारी कर देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *