• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Jammu Kashmir: पूर्व उपमुख्यमंत्री बेग से पीपुल्स कांफ्रेंस ने किया किनारा, यह है इसकी वजह

  • June 30, 2021
Jammu Kashmir: पूर्व उपमुख्यमंत्री बेग से पीपुल्स कांफ्रेंस ने किया किनारा, यह है इसकी वजह
  • सर्वदलीय बैठक में खुद को किसी राजनीतिक दल विशेष के बजाय एक आम कश्मीरी का प्रतिनिधि बताने वाले पूर्व उपमुख्यमत्री मुजफ्फर हुसैन बेग से मंगलवार को पीपुल्स कांफ्रेंस ने किनारा कर लिया है।बारामुला जिला विकास परिषद की चेयरमैन सफीना बेग की कुर्सी भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

श्रीनगर: सर्वदलीय बैठक में खुद को किसी राजनीतिक दल विशेष के बजाय एक आम कश्मीरी का प्रतिनिधि बताने वाले पूर्व उपमुख्यमत्री मुजफ्फर हुसैन बेग से मंगलवार को पीपुल्स कांफ्रेंस ने किनारा कर लिया है।

इसी साल मार्च में पीडीपी को छोड़ पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हुए थे मुजफ्फर हुसैन बेग

इसके बाद अब बारामुला जिला विकास परिषद की चेयरमैन सफीना बेग की कुर्सी भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। वह पीपुल्स कांफ्रेंस के सहयोग से ही चेयरमैन बनी हैं। बेग इसी साल मार्च में पीडीपी को छोड़ पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हुए थे।

पीपुल्स कांफ्रेंस की स्थापना में बेग ने सज्जाद गनी लोन के पिता स्व अब्दुल गनी लोन के साथ अहम भूमिका निभाई थी। बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। गत सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक में मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा था कि मैं यहां किसी दल विशेष का प्रतिनिधि नहीं हूं। मैं यहां एक कश्मीरी, जम्मू कश्मीर के आम नागरिक के प्रतिनिधि और एक पूर्व उपमुख्यमंत्री के नाते हूं। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35ए पर भी पीपुल्स कांफ्रेंस के घोषित स्टैंड के खिलाफ ही बात की। उन्होंने पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को भी बैठक में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर टोक दिया और कहा था कि इसे यहां उठाने की जरूरत नहीं है। यह मामला सर्वाेच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

सर्वदलीय बैठक के बाद से पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन और बेग में मतभेदों की खबरें शुरू हो गई थीं। मंगलवार को पीपुल्स कांफ्रेंस के महासचिव इमराज रजा अंसारी ने कहा कि मुजफ्फर हुसैन बेग हमारी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। वह कभी भी पीपुल्स कांफ्रेंस में विधिवत रूप से शामिल नहीं हुए हैं और न उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। हमारे चेयरमैन सज्जाद गनी लोन मार्च मे जब उनसे उनके घर मे मिलने गए थे तो पुराने संबंधों के आधार पर।

मुजफ्फर हुसैन बेग ने उस समय बारामुला डीडीसी चुनाव में सफीना बेग के चेयरमैन चुने जाने पर पीपुल्स कांफ्रेंस का आभार जतायाा था। सफीना बेग हमारी ही पार्टी के सहयोग से चेयरमैन बनी हैं। बारामुला डीडीसी मे हमारे तीन सदस्य चुनाव जीते थे।

 


Post navigation

Prev
Next
बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

  • April 1, 2026
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम…

  • April 1, 2026
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

  • April 1, 2026
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’

  • April 1, 2026
NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

  • April 1, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, 15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य April 1, 2026
  • छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संध्या की धारा प्रवाह में श्रद्धालु हुए सराबोर April 1, 2026
  • संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा April 1, 2026
  • विधायक निधि से बनने वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास April 1, 2026
  • संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, जनजागरूकता को  रैली निकाली April 1, 2026
  • व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत April 1, 2026
  • महर्षि कश्यप जयंती एवं कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ April 1, 2026
  • बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा April 1, 2026
  • रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम… April 1, 2026
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez