जयपाल धीमान निर्विरोध सभापति निर्वाचित

जयपाल धीमान निर्विरोध सभापति निर्वाचित
  • सहारनपुर में नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत करते समर्थक।

सहारनपुर। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड थीथकी के चुनाव में सर्वसम्मति से जयपाल धीमान सांपरा खत्री को सभापति व अजीत सिंह पप्पू को उपसभापति चुना गया। देवबंद तहसील के गांव थीथकी स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयपाल धीमान सांपला खत्री को निर्विरोध सभापति चुना गया।

जयपाल धीमान के सभापति चुने जाने पर समिति के सदस्यों व समर्थकों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बोधराम धीमान, पवन धीमान देवबंद, अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश धीमान समेत सैंकड़ों लोगों ने जयपाल धीमान के सभापति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया।