जैन समाज अपने बच्चो को धार्मिक संस्कारो से संस्कारित करे- डा0 गौरव जैन

जैन समाज अपने बच्चो को धार्मिक संस्कारो से संस्कारित करे- डा0 गौरव जैन

नकुड 5 सितबंर इंद्रेश। पर्युषण पर्व के नौवं दिन जैन समाज ने विश्वकल्याण के कल्याण के साथ भगवान श्री आदिनाथ दिगबंर जैन मंदिर मे ंपूजा अर्चना की । इस मौके पर मंदिर में भगवान मल्लीनाथ का अभिषेक कर कई संास्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

सुबह से ही भगवान आदिनाथ मंिदर मे पूजा अर्चना करने वालो का तांता लगा रहा। जैन समाज बच्चे बुढे, युवा सभी भगवान आदिनाथ का आर्शिवाद प्राप्त करने व पूर्जा अर्चना करने के लिये मंदिर में पुहचे। इससे पूर्व बीती शाम मंदिर के पास जैन अतिथि भवन में महिला जैन मिलन व बच्चो द्वारा जैन धर्म पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कई लघु नाटिकाएं व धार्मिक भजनो ने हर किसी का मन मोह लिया।

सास्ंकृतिक कार्यक्रमो का उदघाटन डा0 गौरव जैन ने किया। उन्होंने जैन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैनधर्मालंबियो को अपने बच्चों का सांस्कारिक बनाने के िलये उन्हे जैन मंदिरो मे पूजा अर्चना के लिये भेजना चाहिए। अंिहसा जैनधर्म का मूल मंत्र है। जिसका सभी को पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में पंकज जैन, पारूल जैन, श्रुति जैन, ऋषभ, प्रदीप जैन, वर्षा जैन, वाणी जैन, अंशिका जैन, निशा जैन, संदप जैन एडवोकेट, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, महामंत्री राकेश गुप्ता, राजेश जैन राजू, राजेश जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, विवेक जैन , सरिता जैन, मनीषा जैन आदि उपस्थित रहे।