जैन समाज ने भगवान महावीर का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

नकुड 21 अक्टुबर इंद्रेश। नगर के भगवान आदिनाथ दिंगंबर जैन मंदिर व चंद्र प्रभु चैतालय मे भगंवान महावीर का 2552 का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस मौके पर श्रद्धालुओ ने मंदिर मे पूजा अर्चना कर श्री जी को मोदक अर्पित कर निवार्ण लडडु चढाया। मंिदर में प्रवचन दौरान बताया कि यह समय आत्म मंथन व मोक्ष के लिये अपनी आत्मा को जाग्रत करने के लिये महत्वपूर्ण है । भगवान महावीर ने भी इसी समय मे मोक्ष को प्राप्त किया था। मंगलवार को श्री भगवान 1008 महावीर स्वामी को पंाडुक शीला पर विराजमान किया गया। साथ ही सौधर्म इंद्रेा ने कलशो से उनका अभिषेक किया।
इस दौरान देव शास्त्र गुर, चैबिश भगवान व भगवान महावीर व पारसनाथ जी की पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर जैन समाज के नमी सागर जैन, प्रीतम प्रसाद जैन, संदीप जैन, पंकज जैन, आलोक जैन, राजेंश जैन राजू, जिनेश जैन, मुकेश जैन, पुनीत जैन, आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।
क्षेत्र मे दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया
नकुड क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके सभी मंदिरो को सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था। सुबह से भी श्रद्धालु देवस्थानों व मंदिरो मे पूजा अर्चना करते रहे। शाम को सभी अपने अपने घरो मे दीपावली का पूजन किया।
इस मौके पर बाजरो मे खरीदारो की भीड रही। बडी संख्या में लोगो ने बाजारो मे दीपावली की खरीददारी की। शाम से ही नगर व गांवो में पटाखे जलाये गये। पटाखे चलाने का दौर ेदर रात तक जारी रहा।