जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस

जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में डा. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी।

सहारनपुर। जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में डा. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जेजेपुरम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के पदाधिकारियों एवं अतिथिगण ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत इंजी. एस. पी. सिंह ने जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट के विगत 12 वर्षों से किए कार्यों की जानकारी के साथ की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फिरोज आफताफ ने कहा कि बाबा साहब डा. अम्बेडकर को अपने जीवन में रूढ़ीवाद व जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर अपने द्वारा लिखे गए संविधान में जाति, धर्म एवं भेदभाव को समाप्त करते सभी को समान अधिकार एवं जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि बाबा साहब न होते तो दबे-कुचले तबकों को उनके अधिकार हासिल नहीं होते।

संस्था अध्यक्ष रतिराम गौतम, नरेश गौतम ने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर प्रत्येक नागरिक के सहयोग से देश को विकसित एवं विश्व गुरू बनाना होगा। कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष अनुज कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सलाहकार राजेश कुमार, विधि सलाहकार राकेश कुमार तेजान, सदस्य श्रीपाल बौद्ध, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार डिंगल, अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


Leave a Reply