पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाएगा आईवीएफ: गुप्ता
- सहारनपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की बैठक का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वृंदावन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर लौटे प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आजीवन व सारथी सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि सहारनपुर जनपद में हमें पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जो भी अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का सदस्य होगा, उसके लिए संगठन हॉस्पिटल, होटल व देश के अन्य प्रतिष्ठानों के साथ एक एमओयू साइन कर रहे हैं। अभी अपोलो हास्पिटल के साथ एमओयू साइन हुआ है जिसमें फेडरेशन के सदस्यों को 20 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवम्बर अथवा दिसम्बर माह में सहारनपुर मंडल का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।