मास्क लगाना, और 2 गज की दूरी रखना अति आवश्यक: सिंघल

- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते दीपक राज सिंघल
देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपक राज सिंघल ने कहा कि कोविड.19 की शासन प्रशासन की सभी गाइडलाइंस का जितना पालन व्यापारी वर्ग ने किया है और इस लाॅक डाउन में सबसे अधिक नुकसान अगर किसी का हुआ है तो वह व्यापारी को हुआ है।
इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में दीपक राज सिंघल ने कहा की लॉकडाउन खोलने पर हमें पूर्ण रूप से सचेत रहना है तथा मास्क लगाना, और 2 गज की दूरी रखना अति आवश्यक है, क्योंकि अभी बीमारी पर अंकुश लगा है बीमारी समाप्त नहीं हुई है। श्री सिंघल ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सक्रिय रहते हुए समाज का मनोबल ऊंचा किए रखा। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा की व्यापार मंडल प्रशासन और व्यापारी समाज के बीच सेतु के रूप में खड़ा रहा है तथा किसी भी तरह की पूर्ति में व्यापारियों से मदद कराने में उसने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी को अपना व्यापार दोबारा से चालू करने में सहयोगी बने। इस अवसर पर नगर प्रभारी विवेक तायल, नगर महामंत्री अजय गगर्, युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, राजेश सिंघल, राकेश मित्तल, रविंद्र चैधरी, विकास पुंडीर, शुभम सिंघल आदि उपस्थित रहे।