ईसम सिंह बने उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

- सहारनपुर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अधिवेशन में मंचासीन पदाधिकारी।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव में ईसम सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
रोटरी क्लब के सभागार में आयोजित अधिवेशन को प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद पंवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार, मंडल महामंत्री अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शामली जिलाध्यक्ष योगेश राठी व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कुंवर पाल बालियान ने शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया ताकि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ईसम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। साथ ही सभी शिक्षकों को एकजुट होकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।