‘क्या यही उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था है’, जीवा हत्‍याकांड को लेकर अखि‍लेश ने भाजपा पर फि‍र क‍िया वार

‘क्या यही उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था है’, जीवा हत्‍याकांड को लेकर अखि‍लेश ने भाजपा पर फि‍र क‍िया वार

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुए संजीव जीवा हत्याकांड को लेकर एक बार फि‍र बीजेपी सरकार पर हमला क‍िया है। अखि‍लेश ने कहा, ”यह कैसा राज्य बना दिया है? जेल में हत्या, कचहरी में हत्या और मीड‍िया के सामने हत्या। कोई पत्रकार बनकर, कोई वकील बनकर हत्या कर रहा है। क्या यही उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था है? पुलिस को ऐसा किसने बनाया? अगर इसका कोई ज‍िम्मेदार है तो वह भाजपा की सरकार है।

नैमिषारण्य पहुंचे थे अखि‍लेश यादव

अखिलेश यादव शुक्रवार शाम नैमिषारण्य में पहुंचे। कल्ली चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नैमिषारण्य स्थित ललिता आश्रम पहुंचे। यहां पर राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

अखि‍लेश ने मंद‍िर में की पूजा

मंदिर में पुजारी लालबिहारी व अटल बिहारी ने पूजन कराया। मंदिर परिसर में ही कथा सुना रहे अनुरुद्धाचार्य का भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंच गए। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, रामपाल यादव, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी प्रशिक्षण की जानकारी ली। अखि‍लेश शनिवार दोपहर एक बजे तक नैमिषारण्य में रहेंगे।